अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर रविवार को शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सुल्तानपुर के तत्वाधान में बस अड्डे पर कैम्प लगाकर बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और जनमानस को देश व प्रदेश की सरकारों के तानाशाही रवैये से अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणजीत सिंह सलूजा अध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,मोहसिन सलीम उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,मोहर्रम अली उर्फ मद्दन पूर्व सभासद,समीर भाई, वरुण श्रीवास्तव प्रदेश सचिव मानवाधिकार विभाग कांग्रेस,अजहर इकबाल युवा नेता,राघवेंद्र सिंह युवा नेता,मोहम्मद अफजल महासचिव शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,महेश कुमार अस्थाना,अज़ीम किदवई युवा नेता,आसिफ अंसारी सचिव शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,जाकिर हसन उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस,वीरेंद्र साहनी सहित आम जनमानस का भरपूर सहयोग मिला।

0 टिप्पणियाँ