छात्र का सर्वांगीण विकास ही प्रत्येक शिक्षक का दायित्व: डॉ एन डी सिंह


छात्र का सर्वांगीण विकास ही प्रत्येक शिक्षक का दायित्व: डॉ एन डी सिंह

 अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब सुल्तानपुर द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आज होटल गार्डन व्यू सिरवारा रोड सुल्तानपुर में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि डॉ एन डी सिंह प्रधानाचार्य के एन आई सी करोदिया थे। डॉ एन डी सिंह ने कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कहा कि केवल गणित व विज्ञान पढाने से ही कुछ नहीं होगा, प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि छात्र के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दिया जाय। ताकि विपरीत से विपरीत परिस्थियों में छात्र अपना धैर्य न खोएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने वाद- विवाद विषय राष्ट्र के भविष्य- विद्यार्थियों को मोबाइल देना- उचित या अनुचित के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात निर्णायक जज की भूमिका निभा रहे डॉ डीपी सिंह, श्री के पी यादव, श्री रमाकांत तिवारी ने प्रतियोगिता का निर्णय दिया।
जिसमें प्रथम पुरस्कार एवं वैजयंती शील्ड मुख्य अतिथि डॉ सिंह द्वारा  सनबीम स्कूल सुल्तानपुर को  दिया गया ।प्रथम पुरस्कार - रोहिनी शुक्ला, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल
द्वितीय  पुरस्कार - श्रेया यादव सनबीम स्कूल तृतीय पुरस्कार.- शिवानी सिंह  राधा रानी कुंवर कृष्णा बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज को
प्रथम  पुरस्कार - नावेद अख्तर , सूर्या  अकाडेमी  पब्लिक स्कूल
द्वितीय  पुरस्कार -  रजनीश शुक्ला, सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय पुरस्कार.- उत्कर्षिनी  श्रीवास्तव , सनबीम स्कूल को आदर्श शिक्षक के रूप में मुनेंद्र कुमार मिश्र, अध्यापक भदैयाँ, एवं गिरीश पांडे,प्रधानाध्यापक, मॉडल स्कूल टिकरिया गौरीगंज को शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव रोटेरियन आरके सिंह ने किया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप कुमार, सचिव रोटेरियन आरके सिंह रोटेरियन रवि बाबू ,रोटेरियन विजय सेठ, रोटेरियन डॉ अनुराग रत्न, रोटेरियन डॉक्टर पावन रिबेलो रोटेरियन मनोज सिंह, रोटेरियन रोटेरियन आरपी सिंह, , रोटेरियन निमेन्द्र गोयल, रोटेरियन अखिल अग्रवाल, रोटेरियन डॉ बीके झा, रोटेरियन अलंकार टंडन, रोटेरियन प्रमोद मल्होत्रा, रोटेरियन सागर तिवारी, रोटेरियन डॉ अभिषेक पांडेय, रोटेरियन वेद जायसवाल, तथा महिला सदस्यों में क्लब की प्रथम महिला रोटेरियन तृप्ति श्रीवास्तव, रोटेरियन रितु मल्होत्रा, रोटेरियन प्रतिभा सिंह, रोटेरियन श्वेता अग्रवाल, रोटेरियन डॉ मीनू पांडेय, रोटेरियन अनुराधा जायसवाल, आदि की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही कार्यक्रम में नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन में सचिव रोटेरियन आरके सिंह ने आए हुए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ