रेलवे ट्रैक पर सो जाने की वजह से दो युवको की दर्दनाक मौत।


रेलवे ट्रैक पर सो जाने की वजह से दो युवको की दर्दनाक मौत।
अक्षय मेल समाचार/ सुशील तिवारी

तिलोईअमेठी।थाना शिवरतन गंज की इन्हौना चौकी अंतर्गत ग्रामसभा अंगूरी में रेलवे ट्रैक पर मिली दो  लाश बताते चलें कि आज सुबह लगभाग 5:00 बजे  अंगूरी ग्राम के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी अजय शंकर शुक्ला पुत्र जगत नारायण शुक्ला उम्र लगभग 39 वर्ष व राजाराम पुत्र भग्गू उम्र लगभग 35 वर्ष वा इनके परिवारी जन और भी कई सदस्य शुक्रवार रात को धान के खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे लेकिन जब सुबह के लगभग 4:00 बजे तो अन्य परिवारी जन घर चले आए अजय शंकर और राजाराम वही खेत से नजदीक रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और वही दोनों को कब नींद आ गई पता ही नहीं चला जिसकी वजह से ट्रेन आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई  सुबह जब ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना उन दोनों के घर दी गई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया जिसको देखो वही रेलवे ट्रैक की तरफ भागा चला आ रहा था घटना की सूचना मिलते ही शिवरतन गंज पुलिस व इन्हौना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ