दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर।जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र मे पुलिस ने चेकिंग अभियान चल रहा था उसी दौरान सामने से आ रही सफ़ेद रंग की ईको स्पोर्ट कार को रुकवाने का प्रयास किया। तो ड्राईवर ने गाड़ी रोकने के बजाय वो मोड़कर कादीपुर की तरफ भागने लगा। तत्काल पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।तेज रफ़्तार के चक्कर में कार सवार कादीपुर कोतवाली के पलिया गोलपुर के पास अनियंत्रित होकर एक खेत में घुस गयी कार सवार दो लोग मौके से फरार हो गये जब कि एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा।फ़िलहाल उस कार से पुलिस ने 1237 शीशी मिलावटी शराब,करीब 48 हज़ार रुपये नगद,काफी मात्रा में स्टिकर,बार कोड और ढक्कन सहित वो कार बरामद कर ली है।पुलिस अब इन लोगों से पूछतांछ कर रही है ताकि पूरे गैंग का खुलासा हो सके।फिलहाल पुलिस ने पकड़े गये युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फरार युवकों की तलाश जारी कर दिया।

0 टिप्पणियाँ