विद्यालय बच्चों के भविष्य हो रहा खिलवाड़
अक्षय मेल समाचार
शुकुल बाजार अमेठी शुकुल बाजार विकासखंड के अंतर्गत कई प्राथमिक विद्यालय एक अध्यापक के सहारे संचालित हो रहे हैं। क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों का कहना है सवाल यह उठता है कि सिंगल अध्यापक कक्षा 1 से कक्षा 5 तक छात्रों को अकेले कैसे सही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पाएगा। यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है ।वही शुकुल बाजार विकासखंड के कई जूनियर हाई स्कूल भी सिंगल अध्यापक के सहारे संचालित हो रहे हैं ।जबकि जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 8 तक क्लास चलती हैं अब सिंगल अध्यापक कैसे सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पाएगे । यही कारण है लोगों का प्राथमिक विद्यालय और सरकारी विद्यालयों से मोहभंग होता चला जा रहा है ।जबकि शासन सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा देती है यही नहीं बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा, स्टेशनरी, मध्यान भोजन, आदि दिया जाता है ।उसके बाद भी जो सबसे बड़ी चीज है शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण नहीं मिल पा रही है ।और अकेला अध्यापक इतने सारे बच्चों को पूरे विद्यालय को कैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकता है ।और इसी के चलते क्षेत्र में प्राइवेट विद्यालय अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल कर अपना धंधा तेजी से चला रहे हैं। और प्राइवेट स्कूल दिनो रात फलते फूलते जा रहे हैं। जबकि सरकारी विद्यालयों से जनता का मोहभंग होता चला जा रहा है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मुझे निःशुल्क शिक्षा, मध्यान भोजन,कुछ भी नहीं चाहिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए। मेरे बच्चों को जो कि प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल सरकारी विद्यालय नहीं दे पा रहे हैं। बताते चलें प्राथमिक विद्यालय दरवानी पुर ,पूरे अचली ,ऊंचगांव द्वितीय, पूरे रग्घू स्कूल, जैसे कई विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे संचालित किए जा रहे हैं वहीं जूनियर हाई स्कूल पूरे गंगाअहिर ,जूनियर हाई स्कूल ठाकुरगंज इंदरिया, जूनियर हाई स

0 टिप्पणियाँ