पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा शिक्षकों ने की बैठक


पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा शिक्षकों ने की बैठक

अक्षय मेल समाचार

 शुकुल बाजार ,अमेठी ।पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा शिक्षाको ने बीआरसी सभागार शुकुल बाजार में बैठक की जिसकी अध्यक्षता अटेवा अमेठी के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव द्वारा की गई। जिसमें उन्होंने पुरानी पेंसिल की बहाली पर विस्तृत चर्चा कर शिक्षकों को अवगत कराया कि किस प्रकार पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी सिद्ध होती है। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने हुंकार भरी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंजीत यादव, जिला महामंत्री अजय मौर्य, सैयद अली बाकर ,जिला महामंत्री संतोष, विक्रमादित्य तिवारी, जगदंबा, राम प्रसाद रावत, सैयद नासिर हुसैन ,प्रवीण यादव ,सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष मंजीत यादव ने कहा शहीद राम आशीष के शहादत दिवस 7 दिसंबर को सभी अटेवा शिक्षकों  द्वारा रक्तदान का निर्णय लिया गया है। यह  रक्तदान सैनिकों के लिए किया जाएगा इसमें अटेवा आंदोलन को जन मुद्दा बनाकर अभियान चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष मंजीत यादव ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी शिक्षकों को एकजुट होकर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा ।उन्होंने कहा पुरानी पेंशन बहाली से ही बुढ़ापे में शिक्षकों को मदद मिलती है और पुरानी पेंशन बहाली होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ