किसानों को नहीं मिल पा रहा सम्मान निधि योजना का लाभ


किसानों को नहीं मिल पा रहा सम्मान निधि योजना का लाभ


 अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते परवान नहीं चढ़ सकी योजना


 अक्षय मेल समाचार/ राजेश पाल 

  शुकुल बाजार, अमेठी  ।शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा। शुकुल बाजार विकासखंड के बहुतायत किसानों को अभी तक किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाया जबकि मोदी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण और किसानों के हित की सबसे बड़ी योजना है किसान सम्मान निधि योजना। आजादी के बाद से आज तक आजाद भारत में किसी भी पूर्ववर्ती सरकारों ने किसान को डायरेक्ट बेनिफिट नहीं दिया पहली बार मोदी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6000 रूपया किसान सम्मान निधि के रूप में देने की घोषणा चुनाव के पहले की ।और चुनाव के बाद देश के प्रधानमंत्री ने साफ साफ स्पष्ट कर दिया कि सभी पात्र किसानों को अभिलंब इस योजना का लाभ दिया जाएगा। लेकिन शुकुल बाजार क्षेत्र में यह योजना हवा हवाई साबित हो रही है जहां किसानों को लाभ न मिल पाने से  सरकार से भरोसा उठता जा रहा है। वही प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नही करके सरकार की बदनामी करा रहे हैं ।जबकि धान की फसल का सीजन चल रहा है और किसानों को अत्यंत आवश्यकता है किसान सम्मान निधि योजना का। लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों की उदासीनता के चलते आज तक किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया अधिकारी कर्मचारी बहाना बताने में लगे हुए हैं ।और किसान किसान सम्मान निधि की आस में लगा हुआ है। बताते चलें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा चाहे उनके पास कितनी भी जमीन हो। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को खाते में सालाना 6,000 रुपए जमा करेगी। ये 6,000 तीन किस्तों में किसानों के खाते में जमा होंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ