अक्षय मेल समाचार
मुसाफिरखाना,अमेठी ।स्थानीय तहसील मुख्यालय के करीब बने राजीव गांधी स्टेडियम की बदहाली व दुर्दशा को लेकर शनिवार को युवक कांग्रेस के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जय बहादुर यादव की अगुवाई में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओ ने एसडीएम महात्मा सिंह को क्षेत्रीय सांसद व प्रभारी मंत्री को संबोधित एक सूत्रीय ज्ञापन सौपा।कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन स्टेडियम के जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।
स्थानीय तहसील मुख्यालय के पीछे स्थित कस्बा के प्रदेश स्तरीय राजीव गांधी स्टेडियम जो कि पिछले कई वर्षों से निरंतर बेहद ही जर्जर और अनुपयोगी होता जा रहा है,l उपयोगी होने पर इस खेल मैदान से क्षेत्र के अनेकों प्रतिभावान युवाओं-छात्रों का भविष्य निश्चित रूप से बन सकता है, स्टेडियम के पुनर्निर्माण को लेकर युवाओं और छात्रों के द्वारा कई बार प्रशासनिक अमले को सूचित किया गया है !
लेकिन सरकार-प्रशासन और नेताओं के उपेक्षित रवैए से पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के युवाओं और छात्रों के विश्वास को छला गया है !
युवाओं ने मांग की है कि संबंधित प्रकरण को संज्ञान में लेकर उक्त विभाग, जिले के सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक, प्रभारी मंत्री आदि को सूचित कर के निराकरण कराया जाए ।कार्यकर्ताओ ने कहा कि हमारी मांगे 15 दिनों के अंदर कार्यवाही के लिए अग्रसित नही किया गया।तो कार्यकर्ता व युवा रोड पर प्रदर्शन करेंगे।ज्ञापन देने वालो में मोहित गुप्ता, आशीष यादव,पवन तिवारी एडवोकेट,राजू ओझा आत्माराम,संदीप,गोविंद यादव राजेन्द्र,सौरभ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ