उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 4 सितंबर 2019 को


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 4 सितंबर 2019 को
।

निरीक्षण भवन अमेठी में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की करेंगे जनसुनवाई।

अक्षय मेल समाचार

अमेठी । अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा महिला उत्पीड़न के आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के लिए शासन द्वारा नामित राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सचान जी दिनांक 4 सितंबर 2019 को पूर्वाहन 11:00 बजे लोनिवि अमेठी के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई करेंगी। जहां पर माननीय आयोग की सदस्या द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके साथ घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी कर उनके साथ घट रही घटनाओं से उन्हें त्वरित न्याय दिलाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद की पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर उपरोक्त स्थल पर ससमय उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकती हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ