शिक्षक दिवस के अवसर बच्चों के उज्जवल भविष्य की गई कामना
क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में हुए विभिन्न आयोजन
शुकुल बाजार अमेठी शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों ने उत्साह पूर्वक शिक्षक दिवस मनाया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए। इसी कड़ी में आदर्श इंटर कॉलेज में छात्रों ने प्रबंधक जय सिंह चंदेल, शिक्षक निजाम अहमद, शिक्षक अरविंद मिश्रा, शिक्षक के के मिश्रा ,को विभिन्न तोहफे दिए वहीं शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक पंडित राम उजेरे शुक्ला सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई ।वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों को धन्यवाद दिया। बताते चलें विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों गुरुओं को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन होता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं।
भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन ५ सितंबर भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है. 5सितंबर,1888 को प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. उन्हीं के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. टीचर्स डे के दिन सभी लोग अपने शिक्षक, टीचर्स या फिर गुरु के प्रति प्यार और सम्मान को दिखाते हैं. उनके लिए गुलाब लेकर जाते हैं या फिर उन्हें तोहफे देते हैं. स्कूलों में कार्यक्रम होते हैं, टीचरों को आराम देने के लिए सीनियर क्लास के स्टूडेंट्स टीचर्स की जिम्मेदारी संभालते हैं और क्लास को पढ़ाते हैं।

0 टिप्पणियाँ