शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए त्योहार के मद्देनजर पुलिस कप्तान ने किया क्षेत्र भ्रमण


शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए त्योहार के मद्देनजर पुलिस कप्तान ने किया क्षेत्र भ्रमण

अक्षय मेल समाचार

 शुकुल बाजार ।अमेठी जिले की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी पुलिस कप्तान ख्याति गर्ग ने आगामी त्योहार के मद्देनजर शुकुल बाजार विकासखंड के महोना कस्बे का निरीक्षण किया । तथा लोगों से संवाद किया पुलिस कप्तान ख्याति गर्ग ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से आपसी भाईचारे सौहार्द और शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए जाने की अपील की। वहीं क्षेत्र में बच्चा चोरी जैसी अफवाह को न फैलाने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए भी अपील किया उन्होंने कहा इस तरह की कोई भी घटना क्षेत्र में कहीं नहीं घटी है ।यह पूर्णतया फर्जी अफवाह है इस तरह की अफवाह को ना फैलाएं तथा अफवाहों को रोकने में प्रबुद्ध जन सहयोग करें। कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देती है तो तत्काल पुलिस को डायल हंड्रेड को या फिर मुझे स्वयं सूचित करें ।तत्काल कार्रवाई की जाएगी वही ताजिया रखने वाले स्थानों का भी पुलिस कप्तान ने निरीक्षण किया बताते चलें हाल ही में आईपीएस अधिकारी ख्याति गर्ग ने अमेठी कि पुलिस कप्तान का पदभार ग्रहण किया है ।लेकिन कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर एक्टिव दिखाई दे रही हैं ।1 हफ्ते के अंदर शुकुल बाजार क्षेत्र का दो बार निरीक्षण कर चुकी हैं पुलिस कप्तान यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है ।वहीं जब से ख्याति गर्ग ने अमेठी की कमान संभाली है अमेठी में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रही है ऐसा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का कहना है। अमेठी वासियों का कहना है अगर इसी तरह अधिकारी एक्टिव रहे तो कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था हर गरीब तक पहुंच सकती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ