टीचर डे पर छात्रों ने संभाली अध्यापको की कमान


टीचर डे पर छात्रों ने संभाली अध्यापको की कमान

अक्षय मेल समाचार

सलोन रायबरेली।निमिषा कान्वेंट स्कूल मटका सलोन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ टीचर्स डे मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके उनकी जयंती मनाई गई। इसके पश्चात अध्यापकों की कमान संभाल रहे कक्षा 12 के लगभग 80 छात्र छात्राओं ने 43 अध्यापकों का रोल निभाया। जिसमें डायरेक्टर एकेडमिक के रूप में निखिल शुक्ला व मन्केश मौर्य ,प्रिंसिपल साक्षी मिश्रा,  विषय अध्यापक के रूप में सौम्या सिंह -वीएसटी, निखिल मौर्य -इंग्लिश ,सचिन मौर्य- मैथ, अंकित-कैमेस्ट्री,बादल सिंह- फिजिक्स, साक्षी मौर्य- ईवीएस, रश्मि अग्रहरि -इंग्लिश ग्रामर ,साक्षी सिंह -कंप्यूटर, रिचा मिश्रा -साइंस, वैभव एंड अखिल- बायोलॉजी, आकाश त्रिवेदी- फिजिकल एजुकेशन, विभूषिता पांडे- हिंदी नंदिता मौर्य- गेम्स एंड स्पोर्ट्स सहित अन्य छात्रों ने सभी अध्यापकों का  रोल निभाकर   निमिषा कॉन्वेंट स्कूल की कमान संभाल कर सभी छात्रों को पढ़ाया, लिखाया व बच्चों को खेल भी खिलाया गया। एकेडमी डायरेक्टर के के उपाध्याय ने  कहा कि  डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति और बनारस विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रहे ।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया ।एक शिक्षक की  आवश्यकता  जीवन भर  पड़ती है  ।जो हमें  मार्गदर्शन  दे , अच्छी राह पर ले जाए , वही  अच्छा शिक्षक होता है ।सभी को  शिक्षक का आदर व सम्मान करना चाहिए ।आज इसी को देखते हुए हम लोग डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं ।स्कूल के मैनेजर विवेक शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को टीचर्स डे की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती रीना मिश्रा ,विवेक कुमार मौर्य ,प्रियंका सिंह, एलपी शुक्ला, आर के यादव ,बीके पटेल सहित सभी टीचर्स उपस्थित होकर टीचर डे मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ