ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ सौपा ज्ञापन ,अनिमियता का लगाया आरोप
अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़ । अपात्रों को शौचालय आवास देने को लेकर ग्रामीणों ने विकास खंड कार्यालय पर बीडीओ का घेराव करके अपनी मांगे रखी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधान द्वारा प्रस्ताव किए जाने के बाद भी पात्रों को शौचालय व आवास नहीं दिया गया।सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण इकट्ठा होकर प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
बाबा बेलखरनाथ धाम के खूझी कला गांव में खुली बैठक में प्रस्ताव के दौरान गांव में शौचालय बनाने के लिए हुए प्रस्ताव के अनुसार शौचालय के लाभार्थियों का बेस लाइन सूची में नाम शामिल ना होने सहित अन्य विकास कार्यो में अनियमितता को लेकर नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और बीडीओ द्वारा नामित अधिकारी बोरिंग टेक्नीशियन राहुल श्रीवास्तव को मांग पत्र सौंपा इस दौरान बांके सिंह, मनोज कुमार,राम निहोर, उमापति, शिव प्रताप सिंह,तेज बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ अपने चहेतों को दिया जा रहा है। बीडीओ उमेश कुमार यादव ने सूची में लाभार्थियों का नाम दर्ज कराया जाएगा। देश का दुर्भाग्य है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजनाये ग्रामीणों तक पहुचाने का प्रयास कर रहे वही लालची और भ्रस्टाचारी प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे है।

0 टिप्पणियाँ