अक्षय मेल समाचार /शेर बहादुर सिंह
बाराबंकी ।एक तरफ जहां अशिक्षितो को शिक्षित करने का काम गुरुजी करते हैं उसी शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर कोठी थाना क्षेत्र के समस्त परिषदीय एवं गैर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस के इस पावन पर्व पर कार्यक्रम कर मनाया शिक्षक दिवस
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र कैसरगंज के समस्त विद्यालयों में शिक्षक दिवस के इस पावन पर्व पर विद्यालयों के प्रबंधक अध्यापक तथा विद्यार्थियों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया शिक्षक दिवस सत्गुर इंटर कॉलेज , चित्रांश पब्लिक जूनियर हाई स्कूल कोठी, एच एल बी पब्लिक इंटर कॉलेज कोठी , आदर्श इंटर कॉलेज उस्मानपुर , महा शिव शक्ति प्रसाद मदारपुर बहादुर सिंह, शिवाजी बाल शिक्षा सदन भिटौरा लखन तथा आदि विद्यालयों में शिक्षा जगत के महापुरुषों के बताए हुए आदर्शों का पालन करने का संकल्प लेते हुए समस्त विद्यार्थियों ने अपने अपने गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के अध्यापक व प्रबंधकों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा कर आशीर्वाद दिया।

0 टिप्पणियाँ