अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़ । जनपद के रानीगंज तहसील के अंतर्गत श्री सुभाष विद्या निकेतन लघु माध्यमिक विद्यालय अवधान पुर में आज शिक्षक दिवस के दिन विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने केक काटकर शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षक दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 8 की छात्राओं ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया इस मौके पर सरस्वती वंदना एवं अन्य गीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर मिश्रा एवं अध्यापक गण विपिन शुक्ला प्रदीप कुमार अरुण नेहरू दत्त आदि लोग मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ