अक्षय मेल समाचार/ मोहम्मद जुबेर
बाराबंकी।दहेज के कारण महिलाओं के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ सरकार ने नियम व कानून बनाया हुआ है।दहेज लेना एक कानूनी जुर्म है बावजूद इसके लोग दहेज मांगते है व दहेज ना मिलने के कारण महिलाओं के ऊपर अन्याय होता है उनकी हत्या भी कर दी जाती है। ऐसा ही मामला सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मनेरा निवासी राहुल उर्फ गुरु वचन पुत्र राजेश को दहेज हत्या के संबंध में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस (दक्षिणी) के निर्देशन क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों लुटेरों एवं वंचितों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दिनांक 17/9/ 2019 को प्रभारी निरीक्षक थे कुशल नेतृत्व में थाना सतरिख पुलिस द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर बक्की बाबा पुल थाना सतरिख से करीब 12.45 बजे अभियुक्त राहुल उर्फ गुरु वचन पुत्र राजेश निवासी मनेरा थाना सतरिख को प्रभारी निरीक्षक थाना सतरिख,, उपनिरीक्षक रशीद खां थाना सतरिख,कांस्टेबल आलोक थाना सतरिख ने गिरफ्तार किया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख में मुहासा 339/19 धारा 498 ए/304बी भादवि0 व 3/ 4 डी.पी. एक्ट पंजीकृत किया गया

0 टिप्पणियाँ