अक्षय मेल समाचार/ शेर बहादुर
बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान विक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटी सुधीर कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक युवक शिवदत्त द्विवेदी उर्फ तोड़ी पुत्र काशीराम उर्फ कुन्ना निवासी बघौरा थाना सफदरगंज को प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह कांस्टेबल वेद प्रकाश यादव कांस्टेबल प्रमोद कुमार आज दिनांक 17/9/2019 को इनायत प्रमोद वहद ग्राम विनायकपुर थाना कोठी से समय करीब 12:05 बजे लगभग 50 लाख कीमती 250 ग्राम नाजायज मार्फिन के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 250 ग्राम मार्फिन बरामद किया गया।अभियुक्त के खिलाफ थाना कोठी पर मु0अ0सं0 294/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया

0 टिप्पणियाँ