हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से मरीजो को फल वस्त्र किए गए वितरित


हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से मरीजो को फल वस्त्र  किए गए  वितरित 

अक्षय मेल समाचार

 शुकुल बाजार अमेठी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार में मरीजों को फल, दूध, मिठाई ,वस्त्र आदि  भेंट किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, चिकित्सा अधिकारी सीएचसी डॉक्टर शैलेश गुप्ता ,उदय राज यादव, हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष ननकऊ साहू, प्रभारी संतराम शुक्ला, आईटी सेल प्रशांत मिश्रा, संतराम मौर्य, अजय पाल, त्रिलोचन शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने गांव-गांव जाकर गरीबों में फल वस्त्र आदि  वितरित किया फल और वस्त्र पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे बताते चलें प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गरीब महिलाओं को साड़ी,  गरीब पुरुषों को पैंट शर्ट, साथ ही साथ मरीजों में फल, दूध, आदि का वितरण किया उसके बाद हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय शुकुल बाजार में बैठक कर लड्डू का वितरण किया बैठक में अनिल चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ