शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

अक्षयमेल समाचार

 शुकुल बाजार ,अमेठी। सुनील तिवारी शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों को पेन, डायरी ,आदि दे कर सम्मानित किया गया पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा को लखनऊ से आई हुई संस्था की प्रदेश निर्देशक श्रीमती बबली सिंह द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर शुकुल बाजार क्षेत्र के सभी पत्रकारों सहित संस्था के प्रदेश डायरेक्टर सुनील तिवारी प्रदेश प्रबंधक करुणा शंकर तिवारी, पत्रकार राजेश पाल  हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ,ननकऊ साहू, संतराम शुक्ला, बाबूराम तिवारी, गंगा शरण तिवारी ,आदि क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे बताते चलें संस्था द्वारा क्षेत्र की गरीब बालक /बालिकाओं को सिलाई, कढ़ाई ,आदि की सुविधा मुहैया कराई जाती है इस संस्था द्वारा क्षेत्र की कई गरीब महिलाओं और बालिकाओं को सिलाई ,कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ