अक्षय मेल समाचार
शुकुल बाजार अमेठी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 69 वें जन्मदिन के उपलक्ष में प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। वही शुकुल बाजार कृष्ण चंद्र रामचंद्र इंटर कॉलेज मैं जिला अधिकारी अमेठी प्रशांत शर्मा ने विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। बताते चलें महान प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 69 वें जन्म दिवस के अवसर पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में अमेठी की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी महिला एवं बाल विकास और वस्त्र मंत्री भारत सरकार की प्रेरणा से उत्थान सेवा संस्थान एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा एवं नेत्र प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया ।नेत्र प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला अधिकारी अमेठी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर संस्था की सीईओ प्रियंका ,भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला , प्रधानाचार्य सीताशरण तिवारी, प्रबंधक उमाशंकर तिवारी ,व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राम उजेरे शुक्ला, डॉ ओंकार नाथ सिंह, हरनाम सिंह, विनय चौरसिया ,दिनेश कौशल, युवा नेता शंकर बक्स सिंह, अनुज शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, सहित क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे थाना अध्यक्ष शुकुल बाजार संतोष सिंह ,उपनिरीक्षक माधव राज दिवेदी , उपनिरीक्षक राम हिंद सिंह, ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बखूबी निभाई संस्था की सीईओ प्रियंका ने बताया चित्रकूट से योग्य डॉक्टरों का पैनल आया है। जो मरीजों की आंख की जांच करेगा तथा उन्हें उचित उपचार मुहैया कराया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ