अक्षय मेल समाचार
महराजगंज ,रायबरेली ।उत्तर प्रदेश अखंड राष्ट्रवादी पार्टी द्वारा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर सत्यकेत सिंह को मनोनीत किया गया है सत्यकेत सिंह के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा गया बताते चलें
कि उत्तर प्रदेश में जनकल्याणकारी मुद्दों को लेकर राजनीति करने वाली पार्टी अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के दौतरा गांव निवासी सत्यकेत सिंह को अखंड राष्ट्रवादी पार्टी का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है और यह विश्वास कर के सत्यकेत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है कि पार्टी की नीतियों और जन कल्याणकारी मुद्दों को समय-समय पर उठाते रहेंगे इस मौके पर हरिश्चंद्र श्रवण सिंह विजय प्रताप सिंह शिवकुमार रामपाल रामप्रसाद सियाराम नोखेलाल रामसमुझ आदि लोगों ने बधाई दी

0 टिप्पणियाँ