अक्षय मेल समाचार
रायबरेली। लगातार उपलब्धियां बटोरने वाले इस माह करीब एक दर्जन से अधिक खुलासा करने वाले जीआरपी प्रभारी रविंद्र कुमार पांडे द्वारा शातिर चोर को 5000 नकदी व अन्य वस्तुओं के साथ किया गिरफ्तार गौरतलब है कि दिनाँक 02-09-2019 को थानाध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराही उपनिरीक्षक मोहम्मद मुकरीम तथा हे0कां0 संजय कुमार सिंह व कां0 राम सिंह यादव के द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 02 व 03 के पश्चिम छोर के पास बनी बेन्च पर बैठे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से विभिन्न मुकदमों से सम्बन्धित नकदी 1650 रूपये व मोबाइल फोन कीमती 5000 रूपये बरामद कर अभियुक्त के खिलाफ रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त को भेजा गया जेल अभियुक्त मुकेश कुमार सोनकर पुत्र स्व0 शंकर सोनकर निवासी मो0 कांशीराम कालोनी थाना मिल एरिया जिला रायबरेली उम्र करीब 27 वर्ष 1- मु0अ0स0 47/19 धारा 380/411थाना जीआरपी रायबरेली से सम्बन्धित मोबाइल फोन मैक्स किंग। हैं
मु0अ0सं0 48 /19 धारा 380 /411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी रायबरेली से सम्बन्धित 1650 रुपये।उपरोक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो जुंआ खेलने व शराब पीने का आदि है। ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर रेलवे स्टेशन रायबरेली व चारबाग तथा प्रतापगढ़ व मध्य में पड़ने वाले स्टेशनों पर निरंतर चोरी की घटनाये करता है।पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। अन्य घटनाओं के संबंध मे पूछताछ की जा रही है अभियुक्त की गिरफ्तारी से निश्चित रूप से आपराधिक घटनाओं मे कमी आएगी। ऐसा लोगों द्वारा कहा गया

0 टिप्पणियाँ