वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस


वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

रायबरेली  । गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाये बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए"" ।।  यह कहावत  सदियों पुरानी  है, और सदियों से ही  गुरु का सम्मान  ईश्वर से पहले  किया जाता रहा है  क्योंकि  ईश्वर तक पहुंचाने का काम एक सच्चा गुरु ही करता है  इसी क्रम में  आज शिक्षक दिवस के अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन मे बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया । 

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के  बच्चों ने शिक्षको  का सम्मान  एवं शिक्षण कार्य संपन्न कराया गया इस शिक्षण कार्य के दौरान एक दिवसी प्रधानाचार्या निशा यादव को  मनोनीत किया गया तथा उनका पूरा साथ देने के लिए उप प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार को बनाया गया उनके साथ ही शिक्षक अनिल वर्षा सुधांशु संदीप आकांक्षा नीलम मंजू संगीता अमन पूजा 15 सदस्यों का स्टाफ का कार्य बड़ा सराहनीय रहा बाद में इन्हीं शिक्षकों के द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक राजाराम त्यागी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिनमें बच्चों के द्वारा अपने गुरु के प्रति श्रद्धा पूर्वक अनेक गीत वह विचार प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया इस शिक्षक दिवस मे विद्यालय के उप प्रबंधक जगदीश लोधी विद्यालय के सदस्य राजेश उर्फ राजू विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील त्यागी विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संतोष मौर्य सहयोगी अध्यापक आकाश संजय रमेश शुक्ला शिव गोपाल सिंह व विद्यालय के सहायक अध्यापिका प्रियंका सिंह बबली मौर्या प्रिया मौर्य प्रिया गुप्ता शिवानी शुक्ला व विद्यालय के ड्राइवर अजय व अनुचर शांति कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ