भाजपा आईटी सेल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय


भाजपा आईटी सेल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय


अक्षय मेल समाचार रामधीरज  यादव   


बाराबंकी   ।    जिले   के    जैदपुर नगर पंचायत के सभागार में उप चुनाव जैदपुर विधानसभा को लेकर आई टी विभाग भाजपा बाराबंकी  की बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि  श्री शुभम मिश्रा जी प्रभारी उप चुनाव जैदपुर विधानसभा रहे, श्री प्रियंक आर्य जी प्रभारी सोशल मीडिया अवध क्षेत्र, श्री सचित्र यादव जी सह प्रभारी सोशल मीडिया अवध क्षेत्र, कैप्टन विजय श्रीवास्तव जी जिला संयोजक आई टी विभाग  भाजपा बाराबंकी तथा भाजपा बाराबंकी के  समस्त देवतुल्य साइबर योद्धा मौजूद रहे। श्री शुभम मिश्र जी, श्री प्रियंक आर्य जी और सचित्र यादव जी  ने इस उप चुनाव में सोशल मीडिया के अहम रोल पर विस्तृत जानकारी दी तथा साइबर योद्धाओ को अलग अलग जवाबदारी बांटी। इस बैठक के समापन के उपरांत सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ