दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर ।हलियापुर थाना क्षेत्र के तिरहुत बाजार स्थित आस्तिक बाबा धाम के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के द्वारा जन्माष्टमी के नौवें दिन जागरण का भब्य आयोजन किया गया वहीं सुल्तानपुर जिले की मशहूर पल्लवी नाट्य समाजिक संस्था द्वारा तांडव राधा कृष्ण की नृत्य झांकी साईं बाबा की झांकी व कई तरह की झांकियां प्रस्तुत की गई वहीं देर रात्रि तक कार्यक्रम चलता रहा जहाँ उपस्थित हजारों लोगों ने कार्यक्रम आनंद लेते रहे । वहीं सुदामा बने गोलू ने अपनी लाहफिंग झांकी से वहां पर बैठे भक्तों का मन मोह लिया और पल्लवी नाट्य सामाजिक संस्था की संस्थापिका सुनीता गुप्ता को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर सूरज वैश्य ने पुरस्कृत किया व हलियापुर थानाध्यक्ष अरशद खान ने भगवान श्री गणेश के चरणों मे पुष्प अर्पित किया।इस मौके पर प्राचार्य डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, हिन्देश सिंह ,शिवम सिंह, छोटू मौर्य, शुभम अग्रहरि ,पुष्कर मौर्य ,रामकरन साहू ,शिवम राय ,दुर्गेश कुमार, राधेश कुमार, विकाश शर्मा ,आसुतोष मौर्या व शिवभूखन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ