*राना बेनी माधव स्मारक समिति द्वारा राना बेनी माधव बक्ष सिंह की स्मृति में रायबरेली शहर में सभागार निर्मित हेतू मुख्य मंत्री सम्बोधित जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन*
रायबरेली। राना बेनी माधव बक्ष सिंह स्मारक समिति द्वारा आयोजित भाव समर्पण समारोह के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भावपूर्ण भाषण के क्रम में समिति ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गयी कि अवध केसरी राना बेनी माधव बक्ष सिंह की स्मृतियों को आगे आने वाली पीढ़ी के लिए संजोकर रखने की आवष्यकता है। इनका गौरवषाली एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व इतिहास में ओझल रह गया है। इस निमित्त राना बेनी माधव स्मारक समिति
अवध केसरी राना बेनी माधव बक्ष सिंह की स्मृति में रायबरेली षहर में 1500 सीटों की क्षमता का सभागार निर्मित कराया जाये जिसमें
सभी तरह की सुविधायें हो साथ ही पुस्तकालय की भी स्थापना करायी जाये। इसके साथ ही अवध केसरी राना बेनी माधव बक्ष सिंह की
जीवनी को माध्यमिक कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाये तथा अवध केसरी राना बेनी माधव बक्ष सिंह की जन्मस्थली तथा
कर्मस्थली को पर्यटक स्थल के रुप में विकसितकिया जाये। समिति ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में सहानुभूति पूर्ण मांग की है ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक इन्द्रेष विक्रम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह,
संरक्षक पूर्व एमएलसी राजा राकेष प्रताप सिंह, पूर्व
विधायक गजाधर सिंह, रविन्द्र सिंह, राकेष सिंह
भदौरिया, सुनील प्रताप सिंह, विजय रस्तोगी, जीतेन्द्र सिंह राठौर, डा षषिकान्त षर्मा,
षिव कुमार सिंह, उमेष सिंह, संयोजक उपमेन्द्र सिंह, सचिव देवेन्द्र सिह, जिला
सहकारी बैंक संचालक सुनील प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ