अक्षय मेल समाचार
रायबरेली ऊचाँहार ।। अपना जनाधार खो चुकी समाजवादी पार्टी अब नए सिरे से जन समस्याओं को लेकर मैदान में उतरने लगी है रायबरेली में सोमवार को पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडे ने जन समस्याओं को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में किसान और आम जनता पहुंची , दरअसल इन दिनों बिजली की आंख मिचौलीऔर नहरों में पानी ना आने के चलते किसान बेहद परेशान है, और इन्हीं जनसमस्याओं को मुद्दा बनाकर क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पांडे ने एक विशाल धरना प्रदर्शन करके सरकार और अधिकारियों को जल्द इस मुद्दे को हल करने के लिए जगाने का काम किया है सपा विधायक मनोज कुमार पांडे की माने तो किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही हो लाइने जर्जर है जिससे आए दिन हादसे होते हैं और किसानों को जानें गंवानी पड़ रही है इसके साथ ही नैहरे सूखी पड़ी है नेहरू पानी ना आने से किसान प्रभावित हो रहे हैं ऐसे में अगर शासन और अधिकारियों ने समय रहते इन समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा

0 टिप्पणियाँ