अक्षयमेल समाचार/नीलम
रायबरेली।उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ आम जनता के बीच सरकार की छवि सुधारने की लाख कोशिशें कर ले लेकिन भाजपा के नेता यह होने नही दे रहे है। उनके कारनामो की वीडियो और ऑडियो अक्सर वायरल हो रही है। जो कंही न कंही सरकार की छवि को पलीता लगाती नजर आ रही है।
ताजा मामला भाजपा के बछरावां विधायक राम नरेश रावत का है जिनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक दरोगा को थाने में घुसकर पीटने की धमकी दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विधायक के एक करीबी पर लड़की भगाने का आरोप है। आरोप के चलते पुलिस ने विधायक के करीबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसके बाद विधायक राम नरेश रावत दरोगा दिलीप राय पर भड़क गए और उन्हें थाने में घुसकर पीटने की धमकी देने लगे। अब उनका यह ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
हालांकि विधायक जी खुद जनपद में मौजूद नही है और उन्होंने अपनी सफाई कई पत्रकारों को फोन पर देते हुए बताया कि दरोगा डीके राय की जबरदस्त शिकायतें मिल रही थीं। वह एक लड़की के भागने के मामले में मुलजिम की पत्नी को परेशान कर रहे थे और उससे 20 हजार रुपये लिए थे। इसलिए एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने उन्हें फटकार लगाई थी। गाली गलौज नहीं हुई।
फोनों-- 8874336000,, 8887150977 (विधायक बछरावां बीजेपी रामनरेश रावत
वंही दरोगा डीके राय ने कोई बयान नही दिया लेकिन मौखिक बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की भाग गई थी। मामले में बस्ती जनपद के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मुलजिम का सामान थाने में था उसे लेने के लिए महिला आई थी उसके पास आधार कार्ड नहीं था। इसलिए उसे सामान नहीं दिया गया। इसे लेकर विधायक ने मुझसे गाली गलौज की। पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामला गंभीर है। जांच की जा रही न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी
बछरावां से भाजपा विधायक राम नरेश रावत का यह आडियो जो आज वायरल हो रहा यह इनकी कारगुजारियों का नमूना मात्र है । पुलिस को गाली देने वाले विधायक जी इससे पहले बीजीपी नेता पुलिस भाई भाई का नारा भी लगा चुके है। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। यही नही विधायक जी का सोते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था जब वह मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में मंच पर ही सो गए थे।

0 टिप्पणियाँ