गौरीगंज सीओ की गाड़ी के टक्कर से बाईक सवार युवक की हालत गंभीर


गौरीगंज सीओ की गाड़ी के टक्कर से बाईक सवार युवक की हालत गंभीर


 अक्षय मेल समाचार/ शिव प्रसाद मौर्य-

सुल्तानपुर ।में आज अमेठी जिले के गौरीगंज सीओ की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन युवक को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वही पुलिस वाले जबरन घायल युवक के परिजनों पर सुलह बनाने का दबाव बना रहे हैं मामला है धम्मौर थानाक्षेत्र के रसवादा गांव के पास का। जहां पड़ोस के गांव निंगोलिया गांव का रहने वाला पप्पू गुप्ता किसी कार्य से सुल्तानपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से आ रही अमेठी जिले के गौरीगंज सीओ  की सरकारी गाड़ी ने पप्पू को टक्कर मार दी। जिस समय घटना हुई समय गौरीगंज क्षेत्राधिकारी राम रत्न भी गाड़ी में मौजूद थे। इस घटना में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन स्थानीय लोगों की मदद से पप्पू को जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होता देख प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद गौरीगंज सीओ मौके से नदारद हो गये। कुछ पुलिसकर्मियों को उन्होंने जिला अस्पताल भेजा और वही लोग घायल के परिजन पर ही साढ़े तीन हज़ार रुपये देकर सुलह का दबाव बना रहे है। मृतक के गाड़ी का कागजात और हेलमेट होने के बावजूद उसकी गाड़ी का चालान करने की धमकी भी दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ