अक्षय मेल समाचार पत्र
प्रतापगढ़ । जनपद में अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है अपराधियों के आगे पुलिस हाफ टी नजर आती है अपराधी बेख़ौफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे रह जाती है। प्रतापगढ़ की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लोगों के जेहन में बना रह जाता है। जनपद में आम जनमानस एवं व्यवसाई वर्ग पूरी तरह से डरा सहमा नजर आ रहा है जनपद में आए दिन घटनाएं हो रही हैं वही आज जिले के हसनपुर थाना के अंतर्गत एक तांत्रिक की अज्ञात बाइक सवारों द्वारा हत्या कर दी जाती है तांत्रिकी विद्या के चलते रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। लालता प्रसाद शर्मा फतनपुर थाना क्षेत्र के नई कोर्ट पूरे खरगराय घर पर रहता था तंत्र विद्या के सहारे वह अपने परिवार का जीवन यापन करता था आज दोपहर तांत्रिक की दिनदहाड़े हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। आये दिन प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर बदमाश हत्या और लूट की बेख़ौफ वारदात को अंजाम देते रहते हैं। लालता प्रसाद शर्मा कुछ काम से नारायणपुर चौराहे पर जा रहा था कि रास्ते में नारायणपुर पुलिया के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जब तक देखते दौड़ते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ बड़ी बड़ी मात्रा बड़ी मात्रा बड़ी मात्रा में बड़ी मात्रा में बड़ी मात्रा में इकट्ठा हो गई सूचना पर पहुंची फतनपुर थाने की पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंच चुके हैं और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेज दिए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी अभिषेक सिंह भी मौजूद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दावा किया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से जहां लोगों में भय एवं दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश भी व्याप्त है ।


0 टिप्पणियाँ