पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के करीब 4 हज़ार बच्चे शामिल हुये। इसका परिणाम आगामी 10 सितम्बर को आएगा और 15 सितम्बर को टॉप हुये बच्चों को पुरष्कृत किया जायेगा।वहीं 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 75वांजन्मदिन था। इसी के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों द्वारा आज नगर के हाजी मेमोरियल हनीफ इंटर कालेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।इस प्रतियोगिता में जिले भर के कक्षा 6 से 12 तक के करीब 4 हज़ार छात्र छात्रायें शामिल हुये। बाकायदा बच्चों के लिये परीक्षा से लेकर खानपान की पूरी व्यवस्था की गई थी। करीब दो घंटे तक चली इस प्रतियोगिता के क्वार्डिनेटर प्रदेश युवक कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदीप कोरी थे जबकि परीक्षा के जिला इंचार्ज राहुल त्रिपाठी और परीक्षा का प्रभार अभिषेक सिंह राणा को दिया गया था। कांग्रेसियों की माने तो आने वाली 10 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेंटी इस परीक्षा का परिणाम घोषित करेगी और 15 सितम्बर को जिला स्तर पर टॉप किये गये छात्र छत्राओं को पुरष्कृत किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ