*अक्षयमेल रायबरेली*
रायबरेली:डीह विकास खंड डीह के प्राथमिक विद्यालय घीसीगढ़ में निःशुल्क बैग , यूनीफार्म व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पी.एन. सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय घीसीगढ़ में बच्चों को निःशुल्क यूनीफॉर्म व बैग वितरित किये गए । विद्यालय की सुंदरता व विद्यालय परिसर में हुए कायाकल्प को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक राना लाल सिंह व विद्यालय के समस्त अध्यापकों की सराहना की । इसके पश्चात दिव्यांग बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष शिक्षक बृजेश यादव को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया , और विशेष शिक्षक से कहा कि दिव्यांग बच्चों को प्रभावशाली शिक्षा देने के साथ साथ शासन स्तर से मिलने वाली समस्त योजनाओं का लाभ हर दिव्यांग
बच्चे तक पहुंचाने का कार्य करें , यदि कहीं कोई समस्या आती है तो हम उसका निराकरण अवश्य करेंगे । इसके पश्चात प्रधानाध्यापक शुशील सिंह , कौशलेंद्र सिंह ,सुरेंद्र कुमार , रामसागर द्विवेदी , अमिता देवी , सत्यानंद मिश्रा , निधि श्रीवास्तव , शिवप्रकाश आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को नियमित समय पर विद्यालय आने व शैक्षणिक गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने के लिए कहा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कमलेश ओझा , प्रान्तीय महामंत्री शैलेन्द्र सिंह , ए बीआरसी बृजेश मिश्रा , अभिषेक तिवारी , पुष्पेंद्र गुप्ता , रंजीत कुमार , अमित चौहान , ओमानंद श्रीवास्तव , अजय सिंह सुनील मौर्या , विपिन मिश्रा , अशोक मौर्या , अनिल मौर्या , राजकुमार यादव , अनुष्मा सिंह , आदि शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ