दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की दी जा रही धमकी

दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की दी जा रही धमकी 

महराजगंज रायबरेली।। ग्राम
 प्रधान के इशारे पर गांव के एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर धाराओं में दर्ज किए गए मुकदमे में कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही हिला हवाली तथा दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पीड़ित पक्ष ने तेजतर्रार नवागत पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के चौखट पर न्याय की गुहार लगाई बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई को दिए गए शिकायती पत्र में रामेश्वर पुत्र दुलारे निवासी ग्राम पूरे उदवत सिंह मजरे जेवना ने कहा है कि ग्राम प्रधान के इशारे पर दिनांक 22. 7. 2019 को रात्रि लगभग 10:00 बजे प्रार्थी की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष हैंडपंप पर पानी भरने गई थी तभी गांव के दबंग प्रतिपक्षीगण  बसंत लाल पुत्र देवीदीन व देवीदीन पुत्र बलीदास  ने मेरी नाबालिग पुत्री से अश्लील बातें करते हुए उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे जब मेरी पुत्री ने विरोध किया तो कहा कि जान से मार दूंगा यदि किसी से यह बात बताई पुत्री के आवाज लगाने पर जब परिजन पहुंचे तो किसी तरह मेरी पुत्री भागकर घर आई और कोतवाली पुलिस में शिकायती पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोतवाली प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तब जाकर पूर्व पुलिस  अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई थी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था परंतु आश्चर्य तो इस बात का है कि विगत डेढ़ माह पूर्व नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और अपराधी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं तथा पीड़ित परिजनों को मुकदमा वापस लेने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तब जाकर पीड़ित परिजन  कोतवाली पुलिस से न्याय ना मिलते देख परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई देखना यह है कि घटना को अंजाम देने वाले प्रति पक्षीगण महराजगंज कोतवाली पुलिस के सानिध्य में बच पाएंगे या फिर पीड़ित परिवार को तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक द्वारा न्याय मिल पाएगा यह तो समय के गर्भ में है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ