डलमऊ रायबरेली- डलमऊ क्षेत्र के बलीपुर के रहने वाले राजेंद्र यादव की 20वीं पुण्यतिथि प्रतिवर्ष की भाति 6 सितंबर को विकासखंड डलमऊ के प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाई गई कार्यक्रम में क्षेत्रवाद दूरदराज से आए गणमान्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में शहीद राजेंद्र यादव की माता सुंदरा देवी पत्नी ललिता देवी पुत्र अतुल एवं रजत तथा छोटे भाई रामदेव ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम का संयोजक राजेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता हरकिशन फौजी एवं अतिथियों के रूप में आरपी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदेव यादव शेर बहादुर यादव हीरालाल यादव मन्नूलाल पूर्व प्रमुख गौरा राजेश चंद्रा दादा देवराज ललित यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में तूफानी मंडल के द्वारा वीर रस आल्हा के रूप में शहीद राजेंद्र यादव की वीरता का बखान किया गया बताते चले कि 1999 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के दौरान राजेंद्र यादव शहीद हो गए थे तब से उनकी पुण्यतिथि प्रतिवर्ष विकासखंड डलमऊ के प्रांगण में मनाई जाती है जिसमें लोग प्रतिवर्ष बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपनी आंखों से वीर सपूत को विदाई एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करते हैं

0 टिप्पणियाँ