दिनाँक 8 सितम्बर 2019 दिन रविवार को अखिल भारतीय बुनकर महासंघ की प्रांतीय बैठक राष्ट्रीय कार्यालय चाणक्यपुरी श्यामनगर कानपुर में आयोजित हुई!
जिसमे उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों फतेहपुर,अमेठी,रायबरेली, मौजूद रहें!
बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई:-
१:-भारत के बुनकर समाज की आर्थिक,राजनैतिक, और सामाजिक पहचान को लेकर संगठन के माध्यम से कोरी,बुनकर,तांती,वस्त्र बनाने वाली विभिन्न जातियों को एकत्र कर भारत सरकार की अनेक योजनाओं के लाभ को समाज को दिलवाने के दिशा में कार्य होगा!
२:-अखिल भारतीय बुनकर महासंघ के द्वारा आयोजित 4 अक्तूबर 2019 को लखनऊ के चारबाग में बने रवींद्रालय कॉन्फ्रेंस हॉल में ऐतिहासिक वैचारिक समागम को वृहद बनाने के लिए सभी जिलों से आए महानुभावों को जिम्मेदारी दी गई जिससे समाज की एकता अखंडता सत्ता के गलियारों तक पहुंच सके, और कोरी बुनकर समाज को एक राजनैतिक सर्वमान्य नेता का आभाव खत्म हो सके,और हर एक जिले एवं प्रान्त में नई लीडरशिप तैयार हो सके!
३:-सन 1956 में कोरी बुनकर समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने के लिए कानपुर चमनगंज कोरियाने के कोरी समाज के नेताओ ने लंबी लड़ाई लड़ी थी जो 1950 से 1956 तक संघर्ष करने के बाद अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल हो सके इस ऐतिहासिक कार्य को अंजाम कानपुर से ही हुआ और इसका लाभ पूरे उत्तरप्रदेश के कोरी समाज को हुआ!
ऐसे ही ऐतिहासिक कार्य को दोबारा उसी कानपुर की धरती से कानपुर की निवासी पूर्व मंत्री अरुणा कोरी ने बिगुल फूंक दिया है, जिन्होंने कोरी बुनकर समाज की सामाजिक,राजनैतिक,आर्थिक पहचान को दोबारा दिलाने का समाज से वादा किया है,
मा०अरुणा कोरी जो अखिल भारतीय बुनकर महासंघ की अध्यक्ष भी चुनी गई है,महासंघ की स्थापना लखनऊ निवासी माननीय स्वदेश कोरी ने की है जो सामाजिक राजनैतिक विश्लेषण है,
४:-अखिल भारतीय बुनकर महासंघ के द्वारा माह नवम्बर में भारत भर से कोरी बुनकर समाज कानपुर की ऐतिहासिक धरती पर एकत्र हो कर रैली एवं कोरी समाज की शान वीरांगना झलकारीबाई महोत्सव को अंजाम देगा जिसमे लाखो बुनकर एकत्र होने की संभावना जताई जा रही है,
बैठक में कई राजनैतिक एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे
जिसमे महासंघ के संस्थापक एवं संरक्षक माननीय स्वदेश कोरी
महासंघ की अध्यक्ष माननीय अरुणा कोरी जी,
महासंघ के रा० उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ,
महासंघ की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दीवान ,
महासंघ के राष्ट्रीय प्रचारक कोरी देवल कुमार देव जी,
सतीश कमल कानपुर देहात
एवं अमेठी से रामनाथ भारती ,फतेहपुर से संदीप कोरी,एडवोकेट नीरज कानपुर नगर से,अनिल कुमार कोरी कानपुर,संतोष कोरी उन्नाव ,डाँ. शिव बाहदुर कोरी, दिलीप कोरी ,रामसजीवन कोरी,राजेश राज, समर बहादुरआदि सामाजिक लोग मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ