श्री गणेश बाल पूजा समिति द्वारा दु:ख दुरियां का आयोजन किया गया


श्री गणेश बाल पूजा समिति द्वारा दु:ख दुरियां का आयोजन किया गया
 

 अक्षय मेल समाचार/ अजय कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर ।नगर के कुड़वार नाका स्थित श्री गणेश बाल पूजा समिति जानकी शाह मंदिर कुशभवनपुर सुल्तानपुर समिति संस्थापक मून सिन्हा के संयोजन में अवशान माई दुख दूरियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी माताओं बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने अवशान माता की कहानियां सुनाई लेकिन कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाएं भक्ति में डूबी रही।वहीं श्री गणेश पूजा समिति संस्थापक के संयोजन में मोहल्ला वालों के सहयोग से पिछले तीन वर्षों से चला आ रहा है।जिसका स्वरूप हर साल बढ़ता ही जा रहा है।ज्ञात रहे कि श्री गणेश पूजा समिति संस्थापक मून सिन्हा की धर्मपत्नी पूजा श्रीवास्तव ने दु:ख दुरिया कार्यक्रम समापन के उपरान्त दु:ख दुरिया में रखा गया कलश को सभी महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकालकर आदि गंगा मां गोमती सीताकुंड में विसर्जित किया गया।उक्त बातें करते हुए पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल समिति द्वारा गणेश प्रतिमा रखी जाती है तथा अवशान माता की दुख दुरिया के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तथा इसमें मोहल्ले व नगर वासियों का भरपूर सहयोग रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ