अक्षय मेल समाचार/ मनीष मिश्र
प्रतापगढ़।शिक्षक दिवस के अवसर पर ओम कोचिंग क्लासेज पचखरा सदर प्रतापगढ़ में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम की सुरुआत इस संस्थान के प्रबंधक अशोक सिंह एवं उदय राज सिंह के द्वारा डॉ राधाकृष्णन के फोटो पर पुष्प अर्पित कर तथा उनके व्यक्तित्व का परिचय दिया और बताया कि किसी भी देश का विकास उसकी शिक्षा व्यवस्था पर ही होती है ।कार्यक्रम को नई उँचाई के लिये बच्चो ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी ।सादगी सिंह ने 'जिस देश मे गंगा',तो मैथिली व अनन्या ने दिलबर दिलबर के गीत पर नृत्य करके दर्शको ने तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। एक छोटा सा बच्चा धीरज मौर्य ने माँ की ममता पर कविता पढ़ा तो सभी लोगों ने बच्चे की खूब सराहना की। तान्या ,खुशी सानिया सिंह के नृत्य भी लाजवाब रहा बेबी पाल के कान्हा पर गीत तो कार्यक्रम के चार चाँद लगा दिए ।इस कार्यक्रम में बच्चो के संरक्षक के साथ साथ विभिन्न कालेज के शिक्षक व हजारों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ