प्रेरणा ऐप के खिलाफ शिक्षकों के द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन


प्रेरणा ऐप के खिलाफ शिक्षकों के द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन

 अक्षय मेल समाचार /नीलम

महराजगंज रायबरेली । क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के आवाहन पर प्रेरणा ऐप के खिलाफ शिक्षकों के द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के तुगलकी फरमान के खिलाफ शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए इस ऐप के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। बीआरसी कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी की अगुवाई में दर्जनो की संख्या में शिक्षक -शिक्षिकाओं ने इस ऐप का धुर विरोध किया एवं इस ऐप को डाउनलोड ना करने की बात कही। शिक्षकों ने सवाल किया कि केवल शिक्षकों पर ही क्यों इस तरह  के ऐप को डाउनलोड करने का दबाव बनाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि प्रेरणा ऐप लागू हो जाने के बाद शिक्षकों के साथ मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ेगी इसके लिए सरकार को चाहिए कि पहले प्रत्येक शिक्षक को उसके निवास स्थान से न्यूनतम दूरी पर तैनाती दे। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मंत्री प्रदीप चौरसिया, संरक्षक राम सुमिरन, उपाध्यक्ष मोहित वर्मा,  एबीआरसी दिनेश शुक्ल,केबी सिंह , सुरेश द्विवेदी, एनपीआरसी चंदापुर शशिकांत , मोहम्मद सगीर अजय पटेल, रजनी सहित दर्जनो की संख्या में शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ