अक्षयमेल समाचार /रामधीरज यादव
सिंहपुर,अमेठी-क्षेत्र के अन्तर्गत एक गरीब परिवार को अमन कमेटी द्वारा खाद्य सामाग्री देकर मदद की गई।जानकारी के लिए बता दे कि जनपद की एक अमन कमेटी संस्था द्वारा गरीबो,असहायों,मजलूमो की मदद करने का बीड़ा उठाया है।क्षेत्र के अन्तर्गत शेखनगाँव निवासी स्वर्गीय अकराम अली की विधवा पत्नी रहीसुल निशा के घर अमन कमेटी के कमर अहमद,मोहम्मद रिजवान,सोनू,रुखसार, वहीद ने गाँव पहुच के खाद्य सामाग्री देकर मदद की। साथ ही किशनी निवासी जफरूल और मोहब्बतपुर निवासी रईसुल के घर पहुच के गेहू,चावल और दाल देकर आर्थिक रूप से मदद की।अमन कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मारूफ व जाफर अंसारी ने बताया कि ये कमेटी गरीबो की मदद के लिए बनी है क्षेत्र के गरीबो को इस संस्था द्वारा मदद की जा रही है।जिस किसी गाँव मे गरीब आदमी को खाने का इन्तिजाम नही है।उस गरीब परिवार को कमेटी द्वारा अदद पहुचाया जाता है।

0 टिप्पणियाँ