पुलिश ने 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


पुलिश ने 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


अक्षयमेल समाचार

मोहम्मदपुर खाला। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार वांछित अपराधियों अवैध शराब के निष्कर्षण व परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम प्रसाद पुत्र मैकू लाल निवासी रसूल पनाह थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को आज समय 5:15 बजे ग्राम सुहाई मोड थाना मोहम्मदपुर खाला से गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0417/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ