प्रधानमन्त्री मानधन योजना का कार्ड भी वितरित-डीएम व एसपी


प्रधानमन्त्री मानधन योजना का कार्ड भी वितरित-डीएम व एसपी

अक्षयमेल समाचार/ नीलम

महराजगंज ,रायबरेली । मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ । आयी हुई शिकायतों को डीएम ने बड़ी तत्परता से सुन, संबन्धित अधिकारियो को निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्वक तरीके से निपटारे का निर्देश दिया । इस दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा व नवागंतुक कप्तान स्वप्निल ममगैन ने आठ लाभार्थियों को प्रधानमन्त्री मानधन योजना का कार्ड भी वितरित कर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने की बात कही । प्रमुख रूप से आयी शिकायतों में अधिवक्ताओं ने चकबन्दी दफ्तर तहसील में स्थापित किए जाने की मांग की । वही जमुरावा निवासी अमित त्रिपाठी (मोनू) ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुरावा की निलंबित प्रधानाध्यापिका मंजू मिश्रा एवं बीएसए पीएन सिंह पर विद्यालय में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की । जिस पर डीएम ने जांच सीडीओ को सौपी । संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 111 शिकायते आयी जिनमे 11 शिकायतों का निस्तारण हुआ । जिलाधिकारी ने अधिकारियो कर्मचारियों को सीएम हेल्प लाइन, आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में आ रही शिकायतों को समय से निस्तारित कराने को कहा । इस दौरान सीडीओ राकेश कुमार, सीएमओ डीके सिंह, एसडीएम विनय सिंह, सीओ विनीत सिंह, तहसीलदार विनोद सिंह, कोतवाल लालचंद सरोंज सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ