बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाकर, अर्धविक्षिप्त को जान से मारने की नियत से मरणासन्न करने वाले08 अभियुक्तों को थाना डीह ने किया गिरफ्तार


बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाकर, अर्धविक्षिप्त को जान से मारने की नियत से मरणासन्न करने वाले08 अभियुक्तों को थाना डीह ने किया  गिरफ्तार
 
अक्षयमेल समाचार/ नीलम

 रायबरेली  डीह । रायबरेली  मे नवआगंतुक पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई पदभार  सभाखलते ही अपने मानहतो को  सख्त आदेश दिया कि किसी  भी दशा मे बेगुनाह  को सजा न मिले  और किसी भी गुनाहगार  को बक्सा न जाये यदि किसी  ने भी कानून  को अपने हाथ मे लेने की कोशिश  की उसे सलाखो के अन्दर  ढकेलने मे जरा स भी देरी  नही  किया जायेगा । इसी कड़ी मे आज थाना क्षेत्र में दिनांक 02 सितम्बर 2019 को वादी ( ग्राम चौकीदार इन्द्रपाल पुत्र रामफली निवासी बाकरबेग मजरे फागूपुर थाना डीह रायबरेली ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि एक अर्धविक्षित व्यक्ति महफूज पुत्र शाहिद को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई।करीब 10 – 12 लोगों ने जान में मारने की नीयत ने लाठी – डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी व गाली देते हुए देकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । जिसके सम्बध में थाना स्थानीय मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम थाना डीह रायबरेली द्वारा मुखबिर की सूचना पर फागूपुर मोड से मुकदमा उपरोक्त में वांछित निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।जिसमें 1 – विकास जौहरी पुत्र दिनेश जौहरी निवासी वार्ड न-8 शुक्लाना मोहल्ला थाना डीह रायबरेली,2 . शीतला प्रसाद उर्फ नाटा पुत्र गंगादीन निवासी महानन्दपुर थाना डीह रायबरेली,3 – मुनेश्वर पुत्र मदारी निवानी फागूपुर भीटा थाना डीह रायबरेली,4-बाबूलाल पुत्र रामौतार निवासी फागूपुर थाना डीह रायबरेली,5 – विनोद पुत्र रामबक्श निवासी फागुपुर थाना डीह रायबरेली, 6- राजाराम पुत्र बाबूलाल निवासी फागूपुर थाना डीह रायबरेली,07- रामशरण पटेल पुत्र मोहन निवासी फागुपुर थाना डीह,रायबरेली,8-राममिलन पुत्र रामदुलारे निवासी फागुपुर थाना डीह रायबरेली है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का में उप – निरीक्षक बृजपाल सिंह,उप – निरीक्षक संतोष कुमार,उप – निरीक्षक प्रिंस सोनकर,मुख्य आरक्षी वफात हुसैन,आरक्षी सुखराम व कृष्णा चौहान थाना डीह रायबरेली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ