अक्षयमेल समाचार/ नीलम
रायबरेली,। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने पुलिस ऑफिस के किरण हाल में डलमऊ थाना अंतर्गत हुई महिला की निर्मम हत्या की घटना का अनावरण करते हुए बताया कि स्थानीय थाना डलमऊ पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 272/2019 धारा 302,504 धारा के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमे में वादी राम सुमेर द्वारा बताया कि शाम के वक्त मैं और मेरी पत्नी घर में खाना खा रहे थे तभी मेरे बड़े भाई धुन्नीलाल नशे की हालत में अपने हाथ में गड़ासा लिये हुये आया और मेरी पत्नी को गाली देते हुए उसके गले पर गड़ासे से तीन चार बार प्रहार किया और भाग गया जिसमें मेरी पत्नी की मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के सख्त निर्देशन में डलमऊ पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त धुन्नीलाल पुत्र बिंदादीन निवासी तेलियानी को कुटिया चौराहा से किया गया गिरफ्तार जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा किया गया बरामद, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह की मौजूदगी में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री राम,उपनिरीक्षक पंकज सोनकर,उप निरीक्षक मनोज यादव,आरक्षी राम शंकर चौरसिया,मुख्य आरक्षी अतर सिंह, महिला आरक्षी राधा प्रजापति थे।

0 टिप्पणियाँ