आरबीएसके टीम के डॉ मनीष प्रताप सिंह के सहयोग से मिर्गी से पीड़ित बच्चे को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां


आरबीएसके टीम के डॉ मनीष प्रताप सिंह के सहयोग से मिर्गी से पीड़ित बच्चे को पहुंचाया  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां
 

अक्षयमेल समाचार


बछरावां /रायबरेली ।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय ज़ोरावरखेडॉ में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान शिवांशू कक्षा 3 के बच्चे को दौरे पड़ने लगा जिससे बच्चा गंभीर रुप से बीमार हो गया उसी समय (आर.बी.एस.के.) टीम प्रभारी डाँँ. मनीष प्रताप सिंह ने मोबाइल से 108 इमेरजेंसी एंबुलेंस को फोन कर सूचित किया, फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाकर बच्चे को भर्ती करा कर डॉक्टर संजीव शुक्ला द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया ।

आरबीएसके टीम प्रभारी डा मनीष प्रताप सिंह ने बताया की इस बच्चे का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आगे कराया जाएगा वह भी निशुल्क है  

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर मौर्य 
आरबीएसके टीम  के प्रभारी डॉ मनीष प्रताप सिंह, 
डॉ अंजू वर्मा स्टाफ नर्स, पूजा द्विवेदी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ