मथुरा विनोद दिक्षित: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की मथुरा इकाई का हुआ पुनर्गठन


मथुरा विनोद दिक्षित: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की मथुरा इकाई का हुआ पुनर्गठन


अक्षयमेल समाचार

 मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश एक आवश्यक बैठक समिति संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश कृष्णा नगर मथुरा के आवास पर हुई l बैठक में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की मथुरा इकाई को प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित  के द्वारा कुछ दिनों  पूर्व में भंग किया गया l आज मथुरा जिला और महानगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए मथुरा जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा मथुरा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरी बाबू सम्राट मथुरा महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता चौधरी को बनाया गया l बैठक में संरक्षक बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने समिति के पिछले कार्यों की प्रशंसा करने के साथ पूरी टीम को बधाई देते आगे भी जागरूकता  के कार्यक्रम करने की बात कहीं जिससे सड़क हादसे को कम करने के साथ पर्यावरण को भी बचाया जा सके   l पूर्व ब्लाक प्रमुख  श्रीमती पुष्पा प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा संगठन को सक्रिय बनाने के लिए समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं जो लोग सक्रिय नहीं रहते हैं उनके स्थान पर नए सक्रिय लोगों को जोड़ा जाता है जिससे संगठन समाज में सक्रिय बनी रहे बदलाव संगठन की प्रक्रिया है जब ही संगठन मजबूत और सक्रिय रह पाता है l आज जिन लोगों को जिला अध्यक्ष, महानगर बनाया जा रहा है उन लोगों का समाज के प्रति दायित्व पहले से बढ़ गया है और आने वाले समय में हम नए पदाधिकारियों से यह उम्मीद करते हैं वह समाज में रहते हुए सड़क हादसों के साथ पर्यावरण के लिए समय-समय पर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे l महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा है महिलाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बहुत कम है इसलिए हम महिलाओं की जिम्मेदारी समाज के प्रति अधिक है हम अपने कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को समय-समय पर जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे l कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य महासचिव मनीष दयाल ने कहा हमारे संगठन में जो भी लोग पदाधिकारी बनाए गए हैं उनका कार्यकाल 1 वर्ष रहेगा जो लोग अच्छा कार्य करेंगे उनको समिति समय-समय पर सम्मानित करती रहेगी l हेमंत अग्रवाल बृजेश शर्मा मनोज शर्मा प्रीतम चौधरी शुभम शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ