अक्षय मेल समाचार
रायबरेली मे भी अब मलिक मऊ रोड निकट सारस होटल के पास एमजी चैरियटृस प्राइवेट लिमिटेड शोरूम पर यूरोपीय ब्रांड रेनो ने संडे को नई ट्राइवर लांच की । इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपए है, जबकि इसके टॉप वेरिएंटर की कीमत 6.49 लाख रुपए है । जनरल मैनेजर आशीष शुक्ला ने बताया कि ट्राइवर को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा गया है । इसकी सीटों की खासियत यह है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से निकाला, झुकाया और मोड़ा जा सकता है ट्राइवर 4 वेरियंट और 5 कलर्स में उपलब्ध है । कार में सेफ्टी फिचर्स के तौर पर दो फ्रंट और दो साइड एयर बैग्स दिए गए हैं।
इस मौके पर अमित कुमार वर्मा, मुकेश अग्रवाल, विनय त्रिवेदी, मोहित शर्मा, प्रतीक द्विवेदी, प्रदीप कुमार, मयंक,श्रीकांत चतुर्वेदी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ