एम जे एस लालगंज में अध्यापक. अभिभावक संगोष्ठी सम्पन्न


एम जे एस लालगंज में अध्यापक. अभिभावक संगोष्ठी सम्पन्न

अक्षय मेल समाचार/ नीलम


लालगंज रायबरेली। एस जे एस पब्लिक स्कूल लालगंज में अध्यापक अभिभावक संगोष्ठी सम्पन्न हुई। अभिभावकों नें विद्यालय प्रबन्धन से विचार विमर्श कर शिक्षण सम्बन्धी सुझाव साझा किये। प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक के छात्रों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
उल्लेखनीय है कि एस जेण् एस सदैव शिक्षा के क्षेत्र में आज नए नए प्रयोगों के द्वारा ग्रामीण अंचल में शिक्षा के स्तर को शहरी शिक्षा के समतुल्य बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय प्रबन्धक अग्रज सिंह नें अभिभावकों से उनके पाल्यों की शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि आप नें जिस उद्देश्य के लिए अपने पाल्य का प्रवेश इस संस्था में कराया है विद्यालय प्रबन्धन भरकस प्रयत्न कर रहा है कि हर क्षेत्र में आप के पाल्य का सर्वांगीण विकास हो। इसके लिए विद्यालय में शिक्षा खेलए चिकित्सा व अन्य सभी शिक्षण सम्बन्धी सामग्री विद्यालय में मुहैया करायी गयी है। जिससे आपके  पाल्य को शहरी शिक्षा के समकक्ष सारी व्यवस्थाएँ ग्रामीण अंचल में प्राप्त हो सके। कुशलतम अध्यापकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा है। अभिभावकों से अपील की कि अपने पाल्य की कमियों को विद्यालय प्रबन्धन से अवश्य साझा करे। जिससे समय रहते उन्हें दूर किया जा सके। अभिभावक भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था व अन्य सभी क्रियाकलापों के प्रति संतुष्टता व्यक्त की। प्रधानाचार्या अंजू सिंह नें भी अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने पाल्य को विद्यालय के नियमों के तहत निपुण बनाये और आवश्यक सुझावों को साझा करते रहे। इस अवसर पर विद्यालय मीडिया प्रभारी यश बहादुर यादवए शेर बहादुर सिंहए मानू बाजपेयीए शिव प्रकाश सिंहए मोहम्मद असलमए राजबहादुर यादवए गिरिजा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ