मोबाईल टावर पर कार्य कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत



मोबाईल टावर पर कार्य कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत 

अक्षयमेल समाचार /  नीलम

रायबरेली ।परशदेपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर ग्राम में रविवार को लगभग 3 बजे  ऑपरेटर रोहित सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी नोहर का पुरवा थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ उसको सूचना मिली की नेटवर्क ठीक से काम नही कर रहा है उसे ठीक कराया जाए। और वह ठीक करने चला गया।कुछ ही देर में पता चला कि उसे करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है।
ग्रामीणों ने रोहित के परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हॉल है।
मौके पर पहुंचे परशदेपुर चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयारी कर रहे थे कि परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम न करने का अनुरोध करने लगे। किसी तरह चौकी इंचार्ज ने सबको पोस्टमार्टम के लिए तैयार कर लिया उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीरपुर ग्राम में फोन कनेक्टिविटी के लिए लगभग पन्द्रह साल पहले संयुक्त मोबाईल टावर लगाया था ।
इसमें ऑपरेटर योगेश के अलावा रोहित भी लगभग तेरह वर्ष से यहाँ रहकर कार्य कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ