कबड्डी प्रतियोगिता मैच में तेजगढ़ प्रथम व शीतलागंज दूसरे स्थान पर


कबड्डी प्रतियोगिता मैच में तेजगढ़ प्रथम व शीतलागंज दूसरे स्थान पर 

 अक्षय मेल समाचार /मनीश मिश्र 

प्रतापगढ़।दुर्गागंज कसेरुआ ग्रामसभा मे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे दूर-दराज की 20 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच तेजगढ़ और शीतलागंज के मध्य हुआ, जिसमे तेजगढ़ की टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम की, कार्यक्रम का संचालन कमल नारायण(एडवोकेट) व मयंक मिश्रा ने किया, कार्यक्रम के मुख्य आतिथि लल्लन सिंह परिहार (जि.प.स. शिवगढ़), विशिष्ट अतिथि अकील अहमद रहे, कार्यक्रम के दौरान संतोष यादव (जि.प.स.गौरा) शिव सागर शुक्ल (ग्राम प्रधान खमपुर)
गणेश सिंह विद्यार्थी आदि लोगों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का आयोजन शेहद बहादुर, अमित पाल, अंकित पाल ने किया!
कार्यक्रम की अम्पायरिंग मुख्तार अहमद(प्रधानाचार्य), रामसुख प्रजापति(स. अ.) व सत्तार अली (प्रधानाचार्य) ने की, कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी मो सलमान व अमित कुमार। सहयोगी अरुण पटेल, सुशील मिश्र, राम प्रकाश, दीपक, अनिल (टेकीपुर) राजाबाबू, महेश प्रजापति, इंद्रजीत, रवि गुप्ता, विक्की, छोटू आदि रहे!
कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ