न दिया पासपोर्ट न दिया रुपिया पीड़ित को दी धमकी।


न दिया पासपोर्ट न दिया रुपिया पीड़ित को दी धमकी।
शेर बहादुर यादव।
बाराबंकी।
कुवैत जाने के नाम पर 90000 हजार ठगी करने वाला शिकायत के 10 दिन बाद भी नहीं एसआई जितेंद्र सिंह द्वारा करवाए गए सुलह नामा को लल्लन अकबर हुसैन ने किया नजरअंदाज थाने में दिया एलानिया धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुवैत भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया 1 वर्ष पासपोर्ट के नाम पर देता रहा झांसा काफी समय बीत जाने के बाद पीड़ित ने प्राइवेट एजेंट को  दिया हुआ रुपया वापस मांगा तो प्रार्थी का रुपया ना देकर कर दी पिटाई पीड़ित न्याय के लिए पहुचा थाना कोठी दिया प्रार्थना पत्र लगाई न्याय की गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के बिच्छू पुरवा मजरे इनायतपुर निवासी सुख्मीलाल पुत्र गुरचरण ने 1 वर्ष पहले अपने पुत्र अजय रावत को कुवैत भेजने के लिए लल्लन पुत्र बाबू दर्जी निवासी अजमल पट्टी थाना कोठी बाराबंकी को ₹90000 पासपोर्ट के लिए दिया था परंतु काफी समय बीत जाने के बाद जब अजय को पासपोर्ट नहीं मिला तो पीड़ित ने प्राइवेट एजेंट लल्लन को  दिया हुआ ₹90000 सहित डाक्यूमेंट्स अपने मांगे दबंग प्राइवेट एजेंट की दबंगई को देखते हुए पीड़ित की एक भी नहीं चली 1 वर्ष बीत जाने के बाद कईयों बार पीड़ित ने फिर दिया हुआ ₹90000 मांगा तो 24 / 8 / 2019 की शाम को हैदर गढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर वापस आते समय अजमल पट्टी व पेट्रोल पंप के बीच में आम की बाग के पास उपरोक्त दबंग लल्लन तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित सुख्मीलाल की मोटरसाइकिल रोककर जबरदस्त पिटाई कर दी जिससे काफी चोटे आई हैं पीड़ित ने न्याय पाने के लिए थाना कोठी में लिखित प्रार्थना पत्र दिया
उधर प्रार्थना पत्र पाकर थाना कोठी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने पीड़ित सुख्मीलाल को न्याय देने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी प्रकार का बात विवाद मत करना शीघ्र जांच करवा कर न्याय दिलवाया जाएगा उपरोक्त मामले को देखते हुए उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को 30 /8 /2019 को कोठी थाने बुलाकर ईमानदारी के साथ वीजा बनवाने के नाम पर सुखमीलाल ने ₹90000 जो लल्लन अकबर हुसैन‌ को दिया था लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी रुपए व पासपोर्ट ना देने पर पीड़ित सुखमी लाल ने कोठी थाने मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर लल्लन अकबर हुसैन ने 5 / 9/ 2019 को₹35000 सहित पासपोर्ट देने की बात कही थी जिसको लेकर कहीं किसी कारणवश समय पर रुपया ना देने पर 7 /9 /2019 तारीख बताई थी आज उपस्थिति के बाद पीड़ित सुखमीलाल को उपरोक्त दबंग लल्लन अकबर हुसैन ने एसआई जितेंद्र सिंह के सामने लिखे हुए सुलह नामा को नजरअंदाज कर इंकार हो गया और उस दबंगई के साथ उसने कहा कि मुकदमा लिखवा दीजिए जो कुछ होगा हम निपट लेंगे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ